सोशल मीडिया के साथ जगह जगह सादे लिबास में रहेगी पुलिसकर्मी की तैनाती – थाना अध्यक्ष ,डीजे धमाल बजाने वाले पर पुलिस करेगी धमाकेदार कार्रवाई
सोशल मीडिया के साथ जगह जगह सादे लिबास में रहेगी पुलिसकर्मी की तैनाती – थाना अध्यक्ष ,डीजे धमाल बजाने वाले पर पुलिस करेगी धमाकेदार कार्रवाई
सोशल मीडिया के साथ जगह जगह सादे लिबास में रहेगी पुलिसकर्मी की तैनाती – थाना अध्यक्ष ,डीजे धमाल बजाने वाले पर पुलिस करेगी धमाकेदार कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा/
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा की पर्व के दौरान जगह जगह सादे लिबास में पुलिस कर्मी की तैनाती की जाएगी। भीड़ भीड़ वाले स्थानों पर ड्रोन के माध्यम में निगरानी को जाएगी। संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। उन्होंने पूजा कमिटियो को स्पष्ट निर्देश देते हुए सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक पूजा करने का निर्देश दिया। बिना अनुमति के कोई विसर्जन जुलूश नहीं निकलेगा। नहीं तो संबंधित व्यक्ति पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पूजा कमिटियों से उन्होंने पूर्व से ही निर्धारित रूट से ही विसर्जन करने की बात कही। वही उन्होंने पूजा पंडालों में फायर सेफ्टी यंत्र लगाने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। थाना अध्यक्ष ने कड़े शब्दों ने निर्देश दिया की पर्व के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाएगी। मौके पर बीडीओ विक्रम भास्कर ने लोगो से आपसी भाईचारा पूर्वक पर्व मनाने की अपील की मौके पर उप प्रमुख साजिद मुजफ्फर बबलू , अहमद अली तमन्ने जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी , मुखिया पप्पू चौधरी , उप मुख्य पार्षद अवधेश साह , मुख्य पार्षद सुनील भारती जिला परिषद मिंटू यादव पूर्व मुखिया लालबाबू यादव , मुखिया कुमार किशलय भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला राय ,पूर्व सरपंच नंदकिशोर साह , मेराज अली , रामभरोस साह , सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव दास , कौशल किशोर यादव , राजन हिंदू ,प्रवीण तिवारी , पूर्व प्रमुख देवन सहनी, महेश झा मौजूद थे