बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुपौल बाजार में विदेशी शराब बरामद, सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुपौल बाजार में विदेशी शराब बरामद, सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुपौल बाजार में विदेशी शराब बरामद, सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बिरौल पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुपौल बाजार के शिवाजी नगर में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में शराब की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल में शामिल एस आई अरविंद सिंह ने दल-बल के साथ बिरौल थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी।
पुलिस की इस छापेमारी में सुपौल बाजार निवासी बिरजू सहनी (पिता: गंगा सहनी) के घर से विदेशी शराब की खेप जब्त की गई। बरामद की गई शराब की विवरणी इस प्रकार हैं —
रॉयल ग्रीन (375 ML): 12 बोतल
रॉयल ग्रीन (750 ML): 02 बोतल।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी बिरजू सहनी इलाके में शराब सप्लायर के रूप में सक्रिय था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त शराब सप्लायर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
दरभंगा पॉक्सो मामला: कथावाचक और मौनी बाबा को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, लेकिन सच प्राथमिकी और कानून के दायरे में?डीआईजी ने कहा कि मामले में हो रही हें समीक्षा।
प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ता बच्चों का भविष्य: मध्य विद्यालय सुपौल में 10 वर्षों से ‘कब्जे’ में हैं क्लासरूम