दरभंगा पुलिस की सख़्त कार्रवाई, कुर्की-जप्ती से लेकर गिरफ्तारी तक कई मामलों में बड़ी सफलता
दरभंगा पुलिस की सख़्त कार्रवाई, कुर्की-जप्ती से लेकर गिरफ्तारी तक कई मामलों में बड़ी सफलता
दरभंगा पुलिस की सख़्त कार्रवाई, कुर्की-जप्ती से लेकर गिरफ्तारी तक कई मामलों में बड़ी सफलता
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।
महिला थाना कांड संख्या–69/24 के प्राथमिकी अभियुक्त जितेन्द्र कुमार साहू, पिता विनोद साहू, साकिन अठहर, थाना बहेरी, जिला दरभंगा के विरुद्ध आज दिनांक 20.01.2026 को विधिवत कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। महिला थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
इसी दिन वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वारा ट्रैफिक थाना में सभी पदाधिकारी, कर्मी एवं बलों को यातायात प्रबंधन, नियमों के पालन तथा ड्यूटी के दौरान आम जनता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हायाघाट थाना कांड संख्या–11/25 के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद मुख्तार, पिता मोहम्मद फर्जी नदफा, साकिन रजौली, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। हायाघाट थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या–174/25, धारा–103 BNS के अभियुक्त
1. भूपी यादव
2. ओम प्रकाश यादव
3. सुजीत यादव
4. लालमोहर यादव
5. अमर यादव
6. चंद्रमोहन यादव
7. पप्पू यादव
8. राम नारायण यादव
(सभी साकिन बहेड़ा, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा)
के आवासों पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया। कुशेश्वरस्थान थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु दरभंगा पुलिस सतत कार्रवाई कर रही है।
घनश्यामपुर थाना अंतर्गत ग्राम पुनहड़ से छापेमारी के दौरान 40 लीटर विदेशी शराब जप्त करते हुए 01 महिला पूर्णिमा देवी, पति लक्ष्मण मंडल को गिरफ्तार किया गया।घनश्यामपुर थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
मब्बी थाना कांड संख्या–130/25 के अभियुक्त राम कुमार महतो उर्फ राज कुमार महतो, पिता सुधीर महतो, साकिन अलीनगर, थाना विश्वविद्यालय, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
— मब्बी थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी
• मिथलेश महतो, पिता गंगाराम महतो, साकिन बिकुपट्टी, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।बहेड़ा थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
• अब्दुल गफ्फार, पिता छेदी गफ्फार, साकिन पश्चिमी बिलासपुर, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। हायाघाट थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए APM थाना क्षेत्र से 38.05 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त सीमा देवी, पति मुकेश महतो, साकिन सुराचट्टी, थाना APM, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। APM थाना द्वारा की गई कार्रवाई।