बजरंग क्रिकेट क्लब के फाइनल में ‘नाइस टाइगर 11’ का कब्जा, विधायक सुजीत कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
बजरंग क्रिकेट क्लब के फाइनल में ‘नाइस टाइगर 11’ का कब्जा, विधायक सुजीत कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
बजरंग क्रिकेट क्लब के फाइनल में ‘नाइस टाइगर 11’ का कब्जा, विधायक सुजीत कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
प्रखंड के कुनौनी चौक पर बजरंग क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन मंगलवार को हुआ। इस खिताबी मुकाबले में नाइस टाइगर 11 ने अपनी शानदार रणनीति और खेल कौशल के दम पर असरा 11 को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरा बौराम के विधायक सुजीत कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10-10 ओवरों का निर्धारित किया गया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी असरा 11 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पूरी टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 51 रन ही बना सकी। 52 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइस टाइगर 11 ने सधी हुई शुरुआत की। टीम ने 8.2 ओवरों में ही 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
ट्रॉफी वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। उन्होंने दोनों टीमों को बेहतर खेल भावना के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा ‘लक्ष्मण’, शुभम मिश्रा, प्रभाष झा, मनोज शर्मा और रौशन झा जैसे गणमान्य लोग मौजूद रहे। मैच को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य कन्हैया पोद्दार और विजय पावन की अहम भूमिका रही। भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने भी तालियां बजाकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।