जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में प्रस्तावित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि जिले में 15वीं एवं 16वीं वित्त आयोग योजना के अंतर्गत नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अब तक जिले में कुल 265 स्थलों का चयन किया जा चुका है। प्रत्येक पंचायत में एक मॉडल आंगनबाड़ी भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत क्षेत्रों में 19 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण हेतु भी स्थलों का चयन किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अंचल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर चयनित स्थलों से संबंधित खाता, खसरा एवं अन्य आवश्यक भूमि अभिलेख शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि कई स्थलों पर भवन निर्माण कार्य प्रारंभ भी हो चुका है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिलाधिकारी ने क्रमवार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष सभी प्रक्रियाओं को दो दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए तथा तीन से चार दिनों के अंदर सभी चयनित स्थलों पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता, उपनिदेशक जनसंपर्क, डीपीओ (आईसीडीएस) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।