पैक्स मतदान एवं मतगणना 06 फरवरी 2026 को,

153 मतदान केंद्रों एवं 14 मतगणना केंद्रों पर होगी प्रक्रिया

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (सहकारिता) सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने पैक्स चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्राथमिक कृषि साख समिति लिमिटेड (पैक्स) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत जिले के 53 पैक्स के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार है

• नामांकन की अवधि:
21 जनवरी से 22 जनवरी 2026
(पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)
• संवीक्षा (स्क्रूटनी):
24 जनवरी (शनिवार) एवं 27 जनवरी (मंगलवार) 2026
(पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)
• अभ्यर्थिता वापसी एवं प्रतीक आवंटन:
29 जनवरी 2026
(पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)
• मतदान:
06 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक
• मतगणना:
06 फरवरी 2026 को ही संपन्न की जाएगी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतपत्र एवं अन्य प्रपत्रों की छपाई, मतदान एवं मतगणना सामग्री की उपलब्धता, मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का निर्धारण, निर्वाचन कर्मियों की नियुक्ति, विधि-व्यवस्था, प्रशिक्षण, वाहन व्यवस्था तथा मतपेटिकाओं की तैयारी समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का स्पष्ट निर्देश दिया।

• पैक्स चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या: 90,003
• मतदान केंद्रों की संख्या: 153
• मतगणना केंद्रों की संख्या: 14

उन्होंने बताया कि जिला सहकारिता पदाधिकारी, दरभंगा इस चुनाव के लिए सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में अपने कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ निर्वाचन कार्य को संपन्न कराएंगे।