दरभंगा में पत्रकारों पर हमले का मामला गंभीर, प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए जांच के आदेश,सैकड़ों पत्रकारों ने एकजुट होकर सौंपा आवेदन, उपनगर आयुक्त पर अभद्र व्यवहार व खबर संकलन में बाधा का आरोप
दरभंगा में पत्रकारों पर हमले का मामला गंभीर, प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए जांच के आदेश,सैकड़ों पत्रकारों ने एकजुट होकर सौंपा आवेदन, उपनगर आयुक्त पर अभद्र व्यवहार व खबर संकलन में बाधा का आरोप
दरभंगा में पत्रकारों पर हमले का मामला गंभीर, प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए जांच के आदेश,सैकड़ों पत्रकारों ने एकजुट होकर सौंपा आवेदन, उपनगर आयुक्त पर अभद्र व्यवहार व खबर संकलन में बाधा का आरोप
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा में पत्रकारों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और हमले के मामले को प्रमंडलीय आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बीके रोड पर नगर निगम की कार्रवाई के दौरान पत्रकारों के साथ हुई घटना से आक्रोशित सैकड़ों पत्रकारों ने एकजुट होकर प्रमंडलीय आयुक्त से मुलाकात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सामूहिक आवेदन सौंपा।
बताया गया कि रविवार को बीके रोड स्थित नगर निगम की चार दुकानों को कोर्ट के आदेश के बाद खाली कराने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज के बाद बुलडोजर से दुकानों को ध्वस्त किया गया। इसी कार्रवाई की कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे पत्रकारों के साथ नगर निगम के उपनगर आयुक्त जयचंद्र अकेला द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया।
पत्रकारों का आरोप है कि खबर संकलन करते देख उन्हें पहले अपशब्द कहकर रोका गया, फिर धक्का दिया गया और यह कहा गया कि वे खबर नहीं बना सकते। जब पत्रकारों ने कैमरा चालू रखा तो कैमरा छीनने और जबरन बंद कराने का प्रयास किया गया। इस दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया, जिससे पत्रकार समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना से आहत पत्रकारों ने सोमवार को सैकड़ों की संख्या में पैदल मार्च करते हुए दरभंगा प्रमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रमंडलीय आयुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पत्रकारों की बातें सुनने के बाद आयुक्त ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच प्रमंडल स्तर से गठित जांच टीम द्वारा कराई जाएगी। उन्होंने अपने सचिव को तत्काल जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया। पत्रकारों के आग्रह पर कार्यालय के बाहर मौजूद करीब 50 पत्रकारों को मीटिंग हॉल में बैठाने तथा उन्हें पानी और चाय उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद आयुक्त स्वयं मीटिंग हॉल में पहुंचे और बारी-बारी से सभी पत्रकारों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर शीघ्र जांच कमेटी गठित कर दी गई है। साथ ही जिस कथित “घोटाले” से जुड़ी खबर को लेकर यह पूरा विवाद उत्पन्न हुआ, उसकी भी अलग से जांच कराई जाएगी।
बैठक के दौरान पत्रकारों ने अपनी अन्य समस्याएं भी आयुक्त के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान प्रेस क्लब दरभंगा सहित जिले के विभिन्न मीडिया संगठनों से जुड़े सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।
यह मामला न केवल पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
आत्मरक्षा के गुर सीखकर आत्मनिर्भर बनीं बेटियां, 24 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरबार, आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर दिया गया विशेष जोर। 20 से अधिक आवेदकों की समस्याओं की हुई सुनवाई,प्राप्त परिवादों का सात दिनों में निष्पादन सुनिश्चित करें – आयुक्त