आत्मरक्षा के गुर सीखकर आत्मनिर्भर बनीं बेटियां, 24 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिहार शिक्षा परियोजना (समग्र शिक्षा अभियान), दरभंगा के तत्वावधान में क्षेत्र की छात्राओं के सशक्तिकरण हेतु आयोजित ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ के तीसरे चरण का सोमवार को भव्य समापन हुआ। प्रखंड के तीन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित इस 24 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के समापन पर छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कराटे प्रशिक्षक सह योग गुरु लालटुन पासवान के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय (बलिया),उच्च माध्यमिक विद्यालय (महमुदा) और उच्च माध्यमिक विद्यालय (रुपनगर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा स्वयं करने की तकनीक, शारीरिक मानसिक मजबूती और कराटे के विभिन्न दांव-पेंच सिखाए गए। उच्च माध्यमिक विद्यालय, रुपनगर में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सफल छात्राओं के बीच प्रमाणपत्रों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बालिकाओं में आत्मविश्वास भरता है, जिससे वे समाज में निर्भीक होकर अपनी पहचान बना सकेंगी।” प्रमाणपत्र पाकर छात्राओं में भारी उत्साह और खुशी देखी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक, मुकुंद कुमार ठाकुर (रुपनगर), शंकर शर्मा (महमुदा) और राष्ट्र भूषण (बलिया) के अलावा चंद्र कान्त सिंह, सुशील कुमार सिंह, सरस्वती कुमारी, गौतम झा, श्रीमती सेजल, रविन्द्र कुमार सिंह, अनुपमा भारती, अभिनव कुमार, सतीश कुमार शशि कुमार, मोहम्मद इस्राफील, काशीनाथ पासवान, अमोद कुमार मिश्रा, उत्तम कुमार, अभिनंदन कुमार, विशाल कुमार सहित कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थीं।