बिरौल में भीषण गर्मी से पहले जल बर्बादी का मंजर, विभाग सोया चैन की नींद, सड़कों पर बह रहा ‘अमृत’
बिरौल में भीषण गर्मी से पहले जल बर्बादी का मंजर, विभाग सोया चैन की नींद, सड़कों पर बह रहा ‘अमृत’
बिरौल में भीषण गर्मी से पहले जल बर्बादी का मंजर, विभाग सोया चैन की नींद, सड़कों पर बह रहा ‘अमृत’
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
आने वाले कुछ ही हफ्तों में गर्मी का प्रकोप शुरू होने वाला है। जब जलस्तर नीचे चला जाता है और आम जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान होने लगती है, ऐसे समय में जल विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खबर के साथ छपी तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि का नाम, बिरौल -कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग चंदन फोटो स्टेट के निकट एक पाइप लाइन या स्टैंडपोस्ट से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। यह रिसाव इतना तेज है कि पानी सड़क के किनारे जमा होकर कीचड़ का रूप ले चुका है और नालियों में बेकार बह रहा है।
हैरानी की बात यह है कि यह बर्बादी खुलेआम मुख्य मार्ग पर हो रही है, जहां से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल संरक्षण के बड़े-बड़े विज्ञापनों पर लाखों खर्च करने वाला विभाग जमीनी हकीकत से आंखें मूंदे बैठा है। बताया जाता है कि संबंधित विभाग का कार्यकाल और अधिकारी का अता-पता ही नहीं है। अगर समय रहते इस लीकेज को ठीक नहीं किया गया, तो गर्मी के मौसम में आस-पास के घरों में पानी का दबाव कम हो सकता है और क्षेत्र में पिछले वर्ष की तरह गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार ‘जल ही जीवन है’ का नारा देती है और दूसरी तरफ हमारी आंखों के सामने पानी बर्बाद हो रहा है। हम संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग करते हैं कि इस पर तुरंत संज्ञान लेकर मरम्मत कार्य कराया जाए, साथ ही बिरौल में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यालय को विधिवत संचालित करने और यहां पदस्थापित अभियंता को छुट्टी के दिन को छोड़ कर शेष दिनों में कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया जाय।