बुधकारा में केवटसा की टीम ने 8 विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला
बुधकारा में केवटसा की टीम ने 8 विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला
बुधकारा में केवटसा की टीम ने 8 विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार | गायघाट
बुधकारा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में बुधकारा मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला रामपुरा और केवटसा टीम के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुरा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवटसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार देकर राजन बिहारी ने खिलाड़ी को सम्मानित किया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे, जिससे पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा।