अवैध शराब के विरुद्ध दरभंगा पुलिस का अभियान तेज, कई थानों में कार्रवाई, वारंटी व अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध शराब के विरुद्ध दरभंगा पुलिस का अभियान तेज, कई थानों में कार्रवाई, वारंटी व अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध शराब के विरुद्ध दरभंगा पुलिस का अभियान तेज, कई थानों में कार्रवाई, वारंटी व अभियुक्त गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा पुलिस अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी, गिरफ्तारी एवं प्रशासनिक गतिविधियाँ की गईं।
आसूचना के आधार पर घनश्यामपुर थाना अंतर्गत ग्राम अली से कुल 10 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। इस मामले में अभियुक्त अरविंद पंजीयार एवं राजेश कुमार मेहतर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई घनश्यामपुर थाना द्वारा की गई।
वाजितपुर थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम मैना रहिका एवं परौल में तथा हायाघाट थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलाधिकारी हायाघाट, प्रखंड विकास पदाधिकारी हायाघाट, थानाध्यक्ष हायाघाट सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पूजा, विसर्जन, कलश शोभायात्रा एवं डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस बल तथा नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दोनार चौक से कोतवाली चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और सख्त अनुपालन के निर्देश दिए गए।
सिमरी थाना द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत NBW वारंटी श्रवण चौधरी, पिता विनोद चौधरी, ग्राम चटवाड़ा, थाना सिमरी, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
लहेरियासराय थाना द्वारा माननीय न्यायालय से धारा 302 IPC के अंतर्गत निर्गत वारंटी मोहम्मद पंचु (पिता मोहम्मद इसराइल) एवं मोहम्मद वकील (पिता मुस्तकीम), साकिन बाकरगंज, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली थाना कांड संख्या 08/26, धारा 109(1) बीएनएस के अभियुक्त राजा राम, पिता मोहन राम, साकिन भटियारीसराय, थाना कोतवाली, जिला दरभंगा को भी गिरफ्तार किया गया।
कमतौल थाना कांड संख्या 99/25 (दिनांक 04.05.2025) के प्राथमिकी अभियुक्त पंकज चौपाल, ग्राम मिल्की, थाना कमतौल, जिला दरभंगा को जिला सीतामढ़ी के नानपुर गांव से गिरफ्तार किया गया।
वहीं सोनकी थाना कांड संख्या 06/26, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध अधिनियम के अभियुक्त रामनाथ मुखिया, पिता शिवजी मुखिया, ग्राम मेकना, थाना सोनकी, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।