जाले विधानसभा सनातन बोर्ड परिषद को मिला नया कोऑर्डिनेटर, संजीव तिवारी के मनोनयन पर हर्ष

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सनातन बोर्ड परिषद के कोऑर्डिनेटर पद पर राढ़ी पश्चिम पंचायत निवासी विश्वनाथ तिवारी के पुत्र संजीव तिवारी को मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन मुजफ्फरपुर जिला कोऑर्डिनेटर गोपाल कुमार झा की अनुशंसा पर प्रदेश कोऑर्डिनेटर वेदानंद मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने संजीव तिवारी को नियुक्ति पत्र सौंपा।

संजीव तिवारी के मनोनयन पर गोपाल कुमार झा, चंद्रशेखर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान, अंतरराष्ट्रीय सनातन हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकिशोर पाराशर, सनातन बोर्ड परिषद के लोकसभा समन्वयक रतिकांत चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

बधाई देने वालों ने कहा कि संजीव तिवारी के नेतृत्व में जाले विधानसभा क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को सनातन धर्म की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा। जल्द ही जाले विधानसभा की टीम को और अधिक मजबूत कर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा।