संजय तिवारी के जाले विधानसभा सनातन बोर्ड परिषद के बनने पर हर्ष संजीव तिवारी

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले के जाले बिधानसभा सनातन बोर्ड परिषद के कोऑर्डिनेटर पद पर राढी पश्चिम पंचायत निवासी विश्वनाथ तिवारी के पुत्र संजीव तिवारी को मनोनीत किया गया है। उन्हें मुजफ्फरपुर जिला कोऑर्डिनेटर गोपाल कुमार झा की अनुशंसा पर प्रदेश कोऑर्डिनेटर वेदानंद मिश्रा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उनके मनोनयन पर गोपाल झा , चंद्रशेखर उपाध्याय सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान, अंतरराष्ट्रीय सनातन हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकिशोर पाराशर, सनातन बोर्ड परिषद के लोकसभा समन्वयक रतिकांत चौधरी आदि ने बधाई देते हुए कहा को जाले विधानसभा में अब उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया जाएगा। लोगो को सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा। जल्द की जाले विधानसभा की टीम को मजबूत कर सनातन धर्म की प्रचार प्रसार की जाएगी