दरभंगा पुलिस का विशेष समकालीन अभियान, सघन वाहन जाँच जारी,अपराध पर नकेल, यातायात में अनुशासन
दरभंगा पुलिस का विशेष समकालीन अभियान, सघन वाहन जाँच जारी,अपराध पर नकेल, यातायात में अनुशासन
दरभंगा पुलिस का विशेष समकालीन अभियान, सघन वाहन जाँच जारी,अपराध पर नकेल, यातायात में अनुशासन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा की उपस्थिति में जिले के शहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली मोड़ एवं बाघ मोड़ पर यातायात नियमों के अनुपालन तथा अपराध नियंत्रण/अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सघन वाहन जाँच की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों विशेषकर लहेरियासराय थाना सहित अन्य शहरी थाना क्षेत्रों में भी वाहन जाँच अभियान संचालित है। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
दरभंगा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे वाहन जाँच के दौरान सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और अपराध की रोकथाम में सहभागी बनें।