अलीनगर के रूपसपुर में भव्य महादेव मंदिर का शिलान्यास संपन्न, श्रद्धालुओं में हर्ष

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।

अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रूपसपुर ग्राम में भव्य महादेव मंदिर के निर्माण हेतु विधिवत शिलान्यास एवं भूमि पूजन का पावन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम ईट अर्पित कर मंदिर निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा महादेव की कृपा के बिना कोई भी शुभ कार्य संभव नहीं है। आज रूपसपुर की इस पवित्र धरा पर भव्य महादेव मंदिर का शिलान्यास होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। रामदेव साहू, हजारी साहू और महेंद्र साहू जैसे दानी महानुभावों ने भूमि दान कर समाज के सामने परोपकार का एक महान उदाहरण पेश किया है। यह मंदिर केवल एक धार्मिक ढांचा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह देवालय आने वाली पीढ़ियों को धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा। भगवान शिव से प्रार्थना है कि वे सभी क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें और यह निर्माण कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण हो। मंदिर निर्माण का यह संकल्प संपूर्ण ग्रामवासियों की अटूट श्रद्धा और सामूहिक सहयोग का अनुपम प्रतीक है। शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर महादेव के जयकारों से वातावरण को शिवमय कर दिया।
मौके पर विश्वजीत देव,विजय कुमार साहू,हरि प्रसाद साहू,गंगा शर्मा,नागेंद्र शर्मा,जीवछ साहू,बहादुर महतो, लक्ष्मी महतो,मणि महतो आदि सैकड़ों गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।