फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
फार्मर रजिस्ट्री के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से अपर समाहर्ता (राजस्व), दरभंगा श्री मनोज कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ के कर-कमलों द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगा तथा किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व, पंजीकरण की प्रक्रिया एवं इससे मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी देगा।
रथ के माध्यम से किसानों को यह बताया जाएगा कि फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है, तथा इसके उपरांत ही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सभी कृषि आधारित योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों का एक समेकित एवं प्रमाणिक डाटाबेस तैयार होगा, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से किसानों तक पहुँचाया जा सकेगा।
उन्होंने जिले के सभी किसानों से अपील की कि वे अपने संबंधित प्रखंड अथवा पंचायत स्तर पर उपलब्ध सुविधा केंद्रों के माध्यम से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराएं।
जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत किसानों को अपनी भूमि, फसल एवं व्यक्तिगत विवरण पंजीकृत कराना होगा। इससे कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं तकनीकी सहायता का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच सकेगा।
उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के किसानों तक सही एवं सटीक जानकारी पहुँचाना है।
कृषि विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि अभियान के दौरान किसानों को आवश्यक दस्तावेजों, पंजीकरण प्रक्रिया तथा सहायता केंद्रों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि किसी भी किसान को पंजीकरण में असुविधा न हो।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें एवं फार्मर रजिस्ट्री कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।