दरभंगा के जय मोदगल्य ने अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में हासिल किया स्वर्ण पदक
दरभंगा के जय मोदगल्य ने अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में हासिल किया स्वर्ण पदक
दरभंगा के जय मोदगल्य ने अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में हासिल किया स्वर्ण पदक
दस्तक 7मीडिया ,विधि संवाददाता /दरभंगा
विज्ञान ओलंपियाड फाऊंडेशन द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षा में स्थानीय रोज पब्लिक स्कूल के पहली कक्षा के छात्र जय मोदगल्य ने सफलता पाई है।इस उत्कृष्ट सफलता के लिए फाऊंडेशन(एस ओ एफ) की ओर से सफल प्रतिभागी मोदगल्य को स्वर्ण पदक प्रदान की जायेगी।बच्चे की इस सफलता पर बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक,महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा,लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा समेत कतिपय अधिवक्ताओं ने नन्हे बच्चे को आशीर्वाद दिया है तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।सफल प्रतिभागी “जय मोदगल्य” दरभंगा के अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी और अधिवक्ता प्रेम चौधरी का पौत्र एवं आइ आइ टीयन धनंजय मौदगल्य तथा एल एल बी के विद्यार्थी शालिनी का पुत्र है।
नहीं रहे दरभंगा जिला न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य सह समाजसेवी जगन्नाथ झा उर्फ मंदो झा । बहेड़ी प्रखंड के सिरुआ गांव स्थित पैतृक आवास पर शुक्रवार की संध्या हो गया इनका आकस्मिक निधन ,गांव समेत जिला बार एसोशियन में शोक की लहर
नरक निवारण चतुर्दशी पर नदैय के बाबा चंदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हजारों भक्तों ने की जलाभिषेक