नहीं रहे दरभंगा जिला न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य सह समाजसेवी जगन्नाथ झा उर्फ मंदो झा । बहेड़ी प्रखंड के सिरुआ गांव स्थित पैतृक आवास पर शुक्रवार की संध्या हो गया इनका आकस्मिक निधन ,गांव समेत जिला बार एसोशियन में शोक की लहर

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
नहीं रहे दरभंगा जिला न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य सह समाजसेवी जगन्नाथ झा उर्फ मंदो झा ।इनका आकस्मिक निधन बहेड़ी प्रखंड के सिरुआ गांव स्थित पैतृक आवास पर शुक्रवार की संध्या हो गई। इनके निधन की खबर पर शनिवार को सिविल कोर्ट दरभंगा प्रांगण में न्याय अतिथि संघ के संयोजक गोविंद झा की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। न्याय अतिथि चौधरी सुनील कुमार राय उर्फ लाला भाई , गोविन्द मिश्र, राजेश राय, सरोज सिंह, आईटीआई के सेवानिवृत्त कर्मी रामनाथ झा उर्फ भजुराम झा, कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य बिजय कुमार ठाकुर,अवकाश प्राप्त शिक्षकश्याम नाथ झा,लोहा सिंह, जयशंकर प्रसाद चौधरी ,बासूकी नाथ झा, इंद्रनाथ झा, अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी समेत दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।सिरुआ गाँव के लोगों ने गाछी में शनिवार को मंदोजी के पार्थिव शरीर का दाह-संस्कार की गई । वे अपने पीछे दो पुत्र मनोज कुमार झा और तरुण कुमार झा, पुत्री, नाती पोता से भरा पुरा परिवार छोड़ गये हैं।सिरुआ गाँव सहित बहेड़ी प्रखंड के सभी गाँव वासियों के बीच मंदो जी नाम से विख्यात थे।