दरभंगा जिला न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य स्व. मंदो झा उर्फ जगन्नाथ झा का आकस्मिक निधन, संघ शोकाकुल

दस्तक 7मीडिया ,विधि संवाददाता /दरभंगा

दरभंगा जिला न्याय अतिथि संघ के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय मंदो झा उर्फ जगन्नाथ झा के आकस्मिक निधन से पूरे न्याय अतिथि संघ में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं, संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

स्व. मंदो झा उर्फ जगन्नाथ झा संघ के सक्रिय और समर्पित सदस्य रहे। उन्होंने न्यायालय से जुड़े अतिथियों, अधिवक्ताओं और कर्मियों के हित में संघ को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व, व्यवहार कुशलता और सहयोग की भावना को संघ हमेशा याद रखेगा। संघ के गठन से लेकर इसके विकास तक उनकी भूमिका प्रेरणास्रोत रही है।

न्याय अतिथि संघ के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. झा का निधन संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके मार्गदर्शन और अनुभव से संघ को निरंतर दिशा मिलती रही। इस दुखद घड़ी में संघ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

संघ की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके योगदान को याद किया गया। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।