कम्प्यूटर ज्ञान जाँच परीक्षा का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
कम्प्यूटर ज्ञान जाँच परीक्षा का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
कम्प्यूटर ज्ञान जाँच परीक्षा का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जन वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) विक्रेताओं की दुकानों हेतु नई अनुज्ञप्ति प्रदान किए जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत सभी पात्र आवेदकों के लिए आयोजित कम्प्यूटर ज्ञान जाँच परीक्षा का जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा अनुमंडल कार्यालय, सदर दरभंगा (लहेरियासराय) में औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों, अभ्यर्थियों की उपस्थिति तथा परीक्षा संचालन की पारदर्शिता का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, कदाचार-मुक्त एवं त्रुटिरहित ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन हो सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी के समक्ष कम्प्यूटर ज्ञान की व्यक्तिगत जाँच की जा रही है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार, उप निदेशक, जन-सम्पर्क सत्येंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।