अपराध पर प्रहार, दरभंगा के बिरौल और घनश्यामपुर में खुलेंगे 4 नए पुलिस आउटपोस्ट (OP),पुलिस की मौजूदगी पास होने से ‘रिस्पॉन्स टाइम’ कम होगा।
अपराध पर प्रहार, दरभंगा के बिरौल और घनश्यामपुर में खुलेंगे 4 नए पुलिस आउटपोस्ट (OP),पुलिस की मौजूदगी पास होने से ‘रिस्पॉन्स टाइम’ कम होगा।
अपराध पर प्रहार, दरभंगा के बिरौल और घनश्यामपुर में खुलेंगे 4 नए पुलिस आउटपोस्ट (OP),पुलिस की मौजूदगी पास होने से ‘रिस्पॉन्स टाइम’ कम होगा।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
जिले के बिरौल अनुमंडल में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा ब्लूप्रिंट तैयार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह अपर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर तिवारी की पहल पर बिरौल और घनश्यामपुर थाना क्षेत्रों में दो-दो नए पुलिस आउटपोस्ट (ओपी) खोलने का प्रस्ताव जिला पुलिस मुख्यालय को भेजा जा रहा है।
प्रशासन ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और संवेदनशील इलाकों का चयन किया है, ताकि पुलिस की पहुंच आम जनता तक आसान हो सके। जानकारी के अनुसार बिरौल थाना क्षेत्र के देवकुली जगन्नाथपुर और साहो में नए ओपी बनाए जाएंगे। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट और बगरस में नए ओपी स्थापित किए जाएंगे। नए ओपी के अस्तित्व में आने से मुख्य थानों पर बढ़ता दबाव काफी कम हो जाएगा।
बिरौल थाना वर्तमान में यहां 25 पंचायत और एक नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। जगन्नाथपुर (5 पंचायत) और साहो (7 पंचायत) ओपी बनने से बिरौल थाने का 12 पंचायतों का बोझ कम हो जाएगा। जबकि घनश्यामपुर थाना वर्तमान में यहां 23 और एक नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। बगरस (5 पंचायत ) और शिवनगर घाट (5 पंचायत ) ओपी बनाने से घनश्यामपुर थाना का दस पंचायतों का बोझ कम हो जाएगा। जिससे पुलिस की गश्त और निगरानी और भी प्रभावी होगी। थाना दूर होने के कारण पहले पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में समय लगता था, अब पुलिस की मौजूदगी पास होने से ‘रिस्पॉन्स टाइम’ कम होगा। छोटे-मोटे विवादों और समस्याओं का निपटारा अब स्थानीय स्तर पर ही ओपी में हो सकेगा, जिससे ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर थाने नहीं जाना पड़ेगा।
ग्रामीण इलाकों में पुलिस की बढ़ती सक्रियता से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और सुरक्षा का माहौल बनेगा। दुसरी ओर पुलिस की ओर से इस महत्वपूर्ण पहल की खबर मिलते ही स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने खुशी जाहिर की है।