प्रमंडलीय मीडिया कप 2026 की तैयारियां तेज, आयोजन समिति का गठन
प्रमंडलीय मीडिया कप 2026 की तैयारियां तेज, आयोजन समिति का गठन
प्रमंडलीय मीडिया कप 2026 की तैयारियां तेज, आयोजन समिति का गठन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मीडिया स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रमंडलीय मीडिया कप 2026 की तैयारियों तथा प्रमंडलीय मीडिया कप 2025 के आय–व्यय के ब्यौरे सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा को लेकर 16 जनवरी 2026 को लहेरियासराय स्थित प्रेस क्लब में मीडिया स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों एवं पत्रकारों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विपिन पप्पू ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रमंडलीय मीडिया कप 2026 के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर गुंजन कुमार, महासचिव गिरीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, कार्यकारी महासचिव संजय दास एवं कोषाध्यक्ष के रूप में कौशल किशोर कर्ण को मनोनीत किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी क्लब के संरक्षक मंडल को यथावत रखा जाएगा। संरक्षक मंडल में अमरनाथ चौधरी, रवि भूषण चतुर्वेदी, संतोष झा, सतीश कुमार, विनय कुमार चौधरी, नवीन सिन्हा, रामा रमन आचार्य, संजीव कुमार, असअद दाऊद, अजय मोहन प्रसाद, मंसूर खुस्तर, आलोक पुंज संगीत, मुकेश कुमार झा, इरफान अहमद पैदल, मनोज दास, सुधांशु सिन्हा, आलोक आशीष एवं संजय राय को सर्वसम्मति से बनाए रखने का निर्णय लिया गया।
उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार नीरज, मनोज कुमार, पुनीत सिन्हा, विपिन पप्पू, जितेंद्र कुमार मंडल, कुमार रौशन, भवन मिश्रा, अमित कुमार, संतोष दत्त झा, विकास कुमार, अभिनव सिंह, लक्ष्मण कुमार देव, रितेश सिन्हा एवं दिलीप झा को मनोनीत किया गया।
वहीं सचिव पद पर राजीव रंजन प्रसाद, प्रभास रंजन, कुमार कन्हाई, राकेश कुमार, सुभाष शर्मा, चंद्र प्रकाश कर्ण, अब्दुल कलाम, मनोज झा एवं अरुण शर्मा को चुना गया।
अनुशासन समिति के अध्यक्ष पद पर डॉ. संजय लाल तथा सदस्य के रूप में नवेंदु शेखर पाठक और प्रहलाद कुमार किलू को शामिल किया गया। वहीं ग्राउंड कमेटी में इम्तियाज अहमद, मनोज कुमार, सूरज कुमार, वरुण ठाकुर, आशीष महापात्र, राहुल गुप्ता, इंद्र भूषण चौधरी, लालबाबू अंसारी, नासिर हुसैन, सुनील भारती, राजकुमार रंजन, बैद्यनाथ झा, बैजू लालबाबू, वीरू, धीरेंद्र मिश्रा, दीपक कुमार झा, फैजान, प्रवीर मल्होत्रा एवं प्रशांत कुमार को सर्वसम्मति से शामिल किया गया। इसके अलावा मीडिया प्रभारी के रूप में पद्मेश सौरभ को चुना गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष प्रमंडलीय मीडिया कप का आयोजन 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा, जिसमें कुल आठ टीमें भाग लेंगी।
इस अवसर पर प्रवीण कुमार, लक्ष्मण कुमार, नासिर हुसैन, अभिनव सिंह, सूरज कुमार, संजय मंडल, प्रभास रंजन, प्रबीर कुमार मेहरोत्रा, दीपक झा, अजीत सिंह, फैजान, गिरीश कुमार, कुमार कन्हाई, धीरेंद्र मिश्रा, वरुण ठाकुर, मनोज झा, रितेश सिन्हा, राजीव रंजन, प्रशांत कुमार, अरुण शर्मा, तुलसी झा, दिलीप झा, इंद्र भूषण चौधरी ‘चिंटू’, नीरज राय सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।