नरक निवारण चतुर्दशी पर अलीनगर के लगमा में होगा भव्य ‘विराट हिंदू सम्मेलन’, आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता
नरक निवारण चतुर्दशी पर अलीनगर के लगमा में होगा भव्य ‘विराट हिंदू सम्मेलन’, आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता
नरक निवारण चतुर्दशी पर अलीनगर के लगमा में होगा भव्य ‘विराट हिंदू सम्मेलन’, आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
नरक निवारण चतुर्दशी के पावन अवसर पर अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के लगमा ग्राम में एक भव्य, दिव्य ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सांगठनिक जिला दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ के नरमा स्थित आवास पर जिला स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्था, जनसंपर्क और जन-भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक एकजुटता के लिए ऐसे विराट आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। यह सम्मेलन समाज को संगठित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला महामंत्री संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ने कहा कि इस सम्मेलन का गौरव बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके प्रेरक संबोधन से क्षेत्र में वैचारिक चेतना और नई ऊर्जा का संचार होगा संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक अस्मिता और सनातनी गौरव को पुनर्स्थापित करने का एक महायज्ञ है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि दत्तात्रेय होसबाले जी का मार्गदर्शन हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा, जिससे वे अपनी जड़ों और धर्म के प्रति जागरूक होंगे। संजय सिंह पप्पू सिंह ने ये भी कहा कि मिथिला की भूमि हमेशा से शास्त्रार्थ और अध्यात्म की केंद्र रही है। इस सम्मेलन के माध्यम से हम समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर ‘समरस हिंदू समाज’ की परिकल्पना को साकार करेंगे। सम्मेलन के साथ आयोजित होने वाला ‘श्री श्री 108 श्री रामावतारेश्वर बृहदर्चा तथा रुद्राभिषेक’ संपूर्ण क्षेत्र को आध्यात्मिक शांति और दिव्य ऊर्जा से सराबोर कर देगा। आज जब वैश्विक स्तर पर सनातन संस्कृति को लक्षित किया जा रहा है, तब अलीनगर की धरती से उठने वाली यह एकजुटता की गूंज पूरे प्रदेश को संदेश देगी। संजय सिंह पप्पू सिंह ने इस मौके पर अपील करते हुए कहा कि अलीनगर का हर घर और हर व्यक्ति इस सांस्कृतिक पुनर्जागरण का हिस्सा बने, ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक सशक्त और संस्कारित समाज सौंप सकें। सम्मेलन के दौरान भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के समस्त सनातनी बंधुओं और मातृशक्ति से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लगमा पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें और इसे सफल बनाएं। बैठक में भारी संख्या में सांगठनिक जिला दरभंगा पूर्वी के जिला पदाधिकारीगण एवं NDA समर्थित सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने इस भव्य आयोजन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मौके पर जिला महामंत्री शत्रुघ्न सहनी,सरिता देवी, सुधा देवी,रिंकू देवी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तृपित यादव, विधानसभा संयोजक सुजित चौधरी,गंगा राम सहनी, पंकज कंठ,रंजीत मिश्र,सुधीर सिंह,चंदन ठाकुर, सीताराम मांझी, बैधनाथ प्रसाद सिंह,इंद्रेश झा,महावीर सिंह,संजय झा,प्रकाश सहनी,कमलनाथ सिंह,रणधीर सिंह,ललित मोहन मिश्र सहित दर्जनों कार्यकता मौजूद थे।