अपराधियों पर शिकंजा, जनता से सीधा थाने में संवाद, मुजफ्फरपुर के SSP ने किया 

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार।

मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना परिसर में आज कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला
जहां आम लोग सीधे पुलिस के सबसे बड़े अफसर से रूबरू हुए।
जनसंवाद कार्यक्रम में खुद मौजूद रहे जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा।
एसएसपी ने न सिर्फ फरियादियों की समस्याएं ध्यान से सुनीं, बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरान एसएसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा—
पुलिस जनता के विश्वास की प्रहरी है, और आम लोगों की हर सूचना व आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करना पुलिस की जिम्मेदारी है।
जनसंवाद के क्रम में पानापुर करियात थानाध्यक्ष साहुल कुमार को भी एसएसपी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।।
एसएसपी ने बताया कि जिले भर में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है,,,
और सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।।
जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद फरियादियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की, वहीं पुलिस के कई आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
कुल मिलाकर पानापुर करियात थाना का यह जनसंवाद कार्यक्रम
जनता और पुलिस के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनता नजर आया।