कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में प्रेस क्लब के लिए कमरा आवंटित

दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार/कुशेश्वरस्थान

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में प्रेस क्लब की स्थापना को लेकर पत्रकारों की पहल रंग लाई है। प्रखंड के पत्रकारों ने इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रभा शंकर मिश्रा को पत्र सौंपा।

यह पत्र बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जनरल सेक्रेटरी कमलकांत सहाय द्वारा बीडीओ के नाम भेजा गया था, जिसे गुरुवार को पत्रकार संतोष पोद्दार, प्रशांत कुमार, राजू रमन भारती एवं शिवजी राय ने संयुक्त रूप से सौंपा।

इस संबंध में बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि जब तक स्थायी प्रेस क्लब भवन का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक ब्लॉक परिसर के सामने स्थित बत्तीसी कमरा भवन में एक कमरा प्रेस क्लब के लिए आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी कमरे में सभी पत्रकार बैठकर समाचार संकलन का कार्य करेंगे।

बीडीओ ने यह भी जानकारी दी कि प्रेस क्लब का उद्घाटन 26 जनवरी को किया जाएगा।