दरभंगा पुलिस की  कार्रवाई, नशीली दवाओं व अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया। इस दौरान नशीली दवाओं की बरामदगी, अवैध शराब विनष्टीकरण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अतिक्रमण हटाओ अभियान एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

नशीली दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

आज दिनांक 15.01.2026 को लहेरियासराय थाना द्वारा इमाम वाड़ी के पास वाहन जांच के क्रम में धोनु कुमार, पिता लालन बैठा, सा० बेलबागंज, थाना लहेरियासराय, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से प्रतिबंधित दवाएं
PYEEVON SPAS PLUS – 356 टैबलेट
PENTAZOCINE इंजेक्शन – 120 पीस
बरामद किए गए। इस संबंध में लहेरियासराय थाना द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

जमालपुर थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई

वाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पासवान टोला के पास झाड़ी में छापामारी कर लगभग 610 लीटर अर्धनिर्मित देशी चुलाई शराब को मौके पर ही विनष्ट किया गया।
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में छापामारी के दौरान करीब 100 लीटर अर्धनिर्मित देशी चुलाई शराब नष्ट की गई।

अतिक्रमण हटाओ अभियान

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस बल एवं नगर निगम के पदाधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लहेरियासराय चौक से बेंता तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने को लेकर सख्त हिदायत दी गई।

यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान

पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा लोहिया चौक पर ऑटो एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित किया गया। इस दौरान
एकल मार्ग के नियमों का पालन
गति सीमा का ध्यान
यातायात नियमों के अनुपालन
जनता और पुलिस के बीच सहयोग
जैसे बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए।

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी
बिशनपुर थाना कांड संख्या 86/25 में नामजद अभियुक्त जयकांत सहनी को गिरफ्तार किया गया।
माननीय न्यायालय से निर्गत NBW वारंटी के तहत रामप्रकाश सदा एवं बच्चन सदा को अलीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 341/25 के वांछित अभियुक्त अमित कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया।
बहेड़ा थाना कांड संख्या 301/22 के अप्राथमिकी अभियुक्त राहुल पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया।