कमरौली निवासी मछली व्यवसायी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा , शव के साथ ग्रामीणों ने दो घंटे एनएच किया जाम , वाहनों की लगी रही कतार
कमरौली निवासी मछली व्यवसायी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा , शव के साथ ग्रामीणों ने दो घंटे एनएच किया जाम , वाहनों की लगी रही कतार
कमरौली निवासी मछली व्यवसायी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा , शव के साथ ग्रामीणों ने दो घंटे एनएच किया जाम , वाहनों की लगी रही कतार
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
सिमरी थाना के दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 27 फ़ोरलेन पथ पर मब्बी के रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार को दोनार चौक से मछली लेकर साइकिल से घर लौट रहे सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली निवासी नंदू सहनी (50) को अनियंत्रित ढंग से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मब्बी थाना की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। जहाँ दोपहर में एम्बुलेंस में रखी लाश के साथ लोगो ने एनएच को जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाज़ी कर घटनास्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज की मांग करने लगे , साथ ही मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की जा रही थी।सड़क जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ,सदर एसडीओ विकास कुमार, सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार एवं मब्बी थाना प्रभारी ने जाम स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से को शांत करवाया वही लोग अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने तथा मुआवजा दिलाने में सहयोग के आश्वासन पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।परिजनों में बताया कि नंदू सहनी परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वे मजदूरी और मछली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बड़े बेटे विक्की कुमार की शादी आगामी 8 फरवरी को होने वाली थी। इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
लहेरियासराय में वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद, एक युवक गिरफ्तार
पॉक्सो में रसूख बनाम कानून! मेडिकल रिपोर्ट की आड़ में नाबालिग को बालिग बताने की कोशिश, डीजीपी–डीआईजी तक पहुँचा मामला ,सवाल यही कि कागजों के लिखावट में कहीं वरीय पुलिस पदाधिकारी ना कर दे कोई खेल ?डीजीपी की नजर के आगे कहाँ तक टिकते हे जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारी ?