बिरौल के बेटे का पटना में मानद डॉक्टरेट से सम्मान: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान ने डॉ. राजेश झा को नवाजा

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा
बिहार की धरती पर स्वास्थ्य क्रांति लाने के प्रयासों को अब राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। पटना के एक निजी होटल में अविका एडुवर्सिटी द्वारा आयोजित ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट कन्वोकेशन 2026’ में दिल्ली और बिहार के चिकित्सा जगत का एक जाना-माना चेहरा, डॉ. राजेश झा, आकर्षण का केंद्र रहे। उन्हें चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले तीन दशकों के बेमिसाल योगदान के लिए ‘डॉक्टरेट की मानद उपाधि’ से सम्मानित किया गया।
इस भव्य समारोह की गरिमा तब और बढ़ गई जब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान ने अपने हाथों से डॉ. झा को यह उपाधि प्रदान की। मुश्ताक खान ने डॉ. झा की प्रशंसा करते हुए कहा कि
समाज को आज ऐसे चिकित्सकों की जरूरत है जो सिर्फ इलाज नहीं करते, बल्कि अपना पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर देते हैं। डॉ.राजेश झा जैसे लोग समाज के लिए असली प्रेरणास्रोत हैं।
बता दें कि दिल्ली जैसे महानगर में 30 वर्षों तक स्वास्थ्य सेवाओं का अनुभव रखने वाले डॉ.राजेश झा ने अपनी जड़ों को नहीं भुलाया। उन्होंने पिछले साल बिरौल अनुमंडल में पहले मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल की नींव रखकर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर बदल दी है।