दरभंगा के उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिया में सुश्री शुभांगी कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई
दरभंगा के उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिया में सुश्री शुभांगी कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई
दरभंगा के उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिया में सुश्री शुभांगी कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद, बिरौल प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलिया की शिक्षिका सुश्री शुभांगी कुमारी के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान वातावरण काफी भावुक रहा, जहां साथी शिक्षकों और छात्रों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राष्ट्र भूषण ने सुश्री शुभांगी कुमारी को मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार सम्मानित किया। उन्होंने निवर्तमान शिक्षिका को मिथिला पाग, चादर और फूल माला पहनाकर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में कहा कि एक शिक्षक कभी सेवानिवृत्त या विदा नहीं होता, बल्कि वह अपने ज्ञान के जरिए शिष्यों के बीच सदैव जीवित रहता है। शुभांगी जी का अनुशासन और शिक्षण शैली विद्यालय के लिए प्रेरणा स्रोत रही है।
इस विदाई समारोह में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मौके पर
कराटे प्रशिक्षक सह योग गुरु लालटुन पासवान,अमोद कुमार मिश्रा,उत्तम कुमार,अभिनंदन कुमार,विशाल कुमार झा,शैलेश कुमार चौधरी,नीरज कुमार चौधरी,चन्द्रकान्त यादव,कैलाश कुमार राम,सायर मनोज कुमार साथ ही शिक्षिकाएं मारिया कुलशुम, टीना कुमारी, और अजमते उज्जमा ने भी अपने अनुभव साझा किए और शुभांगी जी के साथ बिताए गए समय को याद किया। समारोह में विद्यालय के भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अपने प्रिय शिक्षिका की विदाई पर कई छात्र भावुक नजर आए। छात्रों ने छोटे-छोटे उपहार और अपनी शुभकामनाओं के जरिए शुभांगी कुमारी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।