147 नवनामांकित गृहरक्षकों का पारण परेड सम्पन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन की अधिकारियों ने की सराहना
दस्तक 7मीडिया /सिंहबाड़ा
+2 राजकीयकृत वासुदेव मिश्र उच्च विद्यालय, सिमरी (दरभंगा) परिसर में संचालित अस्थायी गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र में गुरुवार को गोपालगंज जिले के 147 नवनामांकित गृहरक्षकों का पारण परेड आयोजित किया गया। परेड के दौरान प्रशिक्षु गृहरक्षकों ने अनुशासन, एकरूपता और जोश का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

