कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सोना-चाँदी दुकान चोरी का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सोना-चाँदी दुकान चोरी का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सोना-चाँदी दुकान चोरी का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने क्षेत्र अंतर्गत सहोरवा घाट स्थित एक सोना-चाँदी की दुकान में चोरी करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 01 अपाची मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल फोन एवं भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है।
दिनांक 13.01.2026 को रात्रि करीब 12:00 बजे डायल-112 के पदाधिकारी पु0अ0नि0 मानव शंकर को सूचना प्राप्त हुई कि सहोरवा घाट स्थित श्रवण कुमार साह की सोना-चाँदी की दुकान में चोरी हो रही है। उक्त सूचना तत्काल कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष को दी गई।
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष के निर्देश पर डायल-112 की टीम के साथ पुलिस बल मौके पर पहुँचा तथा दुकान को चारों ओर से घेराबंदी कर ग्रामीणों के सहयोग से दो व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम
1. मदन मुखिया, उम्र लगभग 39 वर्ष, पिता भातु मुखिया
2. नीतीश कुमार, उम्र लगभग 21 वर्ष, पिता संतोष मुखिया
दोनों निवासी कमलपुर, थाना बिरौल, जिला दरभंगा बताया।
पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अजय मुखिया पिता रामसागर मुखिया उर्फ भीम मुखिया, निवासी कमलपुर, थाना कुशेश्वरस्थान के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान एवं चोरी में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई।
इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या
10/26, दिनांक 14.01.2026, धारा 303(2)/317(2)/317(4)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। बरामद सामान एवं वाहन को विधिवत जप्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
मदन मुखिया, उम्र 39 वर्ष, पिता भातु मुखिया
नीतीश कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता संतोष मुखिया
निवासी – कमलपुर, थाना बिरौल, जिला दरभंगा
मदन मुखिया का आपराधिक इतिहास
बिरौल उत्पाद थाना कांड संख्या–137/24, धारा–30(ए), बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम
पतोर थाना कांड संख्या–85/25
पतोर थाना कांड संख्या–86/25
नीतीश कुमार का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
बरामदगी
सैमसंग कंपनी का मोबाइल – 01
अपाची मोटरसाइकिल – 01
चाँदी/चाँदी जैसे धातु के पायल, राखी, मंगलटीका, अंगूठी, चेन, झुमकी, कछुआ, नाग-नागिन, गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा, सिक्के, जंतर-मोती सहित बड़ी मात्रा में आभूषण
तांबा, पीतल एवं लोहे जैसे धातु के विभिन्न सामान
(उपरोक्त सभी सामान चोरी का है)
छापामारी दल में शामिल
पु0अ0नि0 सह थानाध्यक्ष अंकित चौधरी, कुशेश्वरस्थान थाना
पु0अ0नि0 मानव शंकर, कुशेश्वरस्थान थाना
कुशेश्वरस्थान थाना सशस्त्र बल