लहेरियासराय में निर्माण स्थल से लोहा चोरी करते युवक पकड़ा गया, जानलेवा हमला करने की कोशिश का केस दर्ज
लहेरियासराय में निर्माण स्थल से लोहा चोरी करते युवक पकड़ा गया, जानलेवा हमला करने की कोशिश का केस दर्ज
लहेरियासराय में निर्माण स्थल से लोहा चोरी करते युवक पकड़ा गया, जानलेवा हमला करने की कोशिश का केस दर्ज
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दुमदुमा यतीमखाना मदरसा भवन निर्माण स्थल पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने मजदूरों और मुंशी पर लोहे की छड़ से हमला करने की कोशिश भी की, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।
पीड़ित मुंशी अमलेश कुमार (पिता अभिमन्यु यादव), मूल निवासी ईटहरी, थाना घैलाढ़, जिला मधेपुरा ने लहेरियासराय थाने में दिए आवेदन में बताया कि बीते कुछ दिनों से निर्माण कार्य में उपयोग हो रहे लोहे के छड़ चोरी होने की सूचना मिल रही थी। इसी को लेकर निगरानी रखी जा रही थी।
14 जनवरी 2026 को करीब दोपहर 1:30 बजे मजदूरों ने देखा कि एक युवक लोहे का छड़ लेकर भाग रहा है। शोर मचाने पर जब उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपी हाथ में लिए लोहे के छड़ से हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। किसी तरह जान बचाकर पीछे हटने के बाद अन्य मजदूरों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए युवक के पास से 12 एमएम का करीब 7 फीट लंबा 15 पीस लोहे का छड़ बरामद किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह छड़ चोरी कर बेचने के लिए ले जा रहा था और इससे पहले भी कई बार चोरी कर चुका है।
आरोपी ने अपना नाम मो. आदिल (उम्र करीब 24 वर्ष), पिता मो. शकील, निवासी दुमदुमा, थाना लहेरियासराय बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस गश्ती टीम को आरोपी, बरामद छड़ और जप्ती सूची के साथ सौंप दिया गया।
इस मामले में लहेरियासराय थाना में कांड संख्या 15/26 (दिनांक 14.01.2026) दर्ज कर धारा 307 बीएनएस के तहत प्राथमिकी की गई है। मामले की जांच का जिम्मा एसआई साजिद हुसैन खान को सौंपा गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।