गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) के सफल आयोजन के लिए की गई तैयारियों और समय-सारणी को लेकर बैठक संपन्न
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
अनुमंडल पदाधिकारी श्री शशांक राज, बिरौल की अध्यक्षता में 15 जनवरी 2026 को आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन के लिए की गई तैयारियों और समय-सारणी की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि महादलित टोलों में झंडोत्तोलन संबंधित पदाधिकारी और बुजुर्ग महादलित सदस्य द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज की सलामी और परेड की व्यवस्था थानाध्यक्ष, बिरौल द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। झंडोत्तोलन से पूर्व शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा बैंड वादन और राष्ट्रगान के समय +2 ओंकार उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
सभी राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संबंधों के लिए दोपहर 2:00 बजे ‘प्रशासन एकादश’ और ‘नागरिक एकादश’ के बीच खोड़ागाछी के मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट मैच खेला जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी झंडोत्तोलन समय-सारणी इस प्रकार है।

