भरहुल्ली में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

प्रखंड क्षेत्र के भरहुल्ली पंचायत के वार्ड 14 कोरा में मंडल टोल से हकराहा तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनने वाली वाली 800 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय ग्रामीण मुखिया दिनेश यादव , नंदकिशोर यादव , संजय मंडल ,मुकेश मंडल , गोलू पांडेय , बर्जेश पांडेय , सागर मंडल , गुलशन राय , आदर्श पांडेय , विजय यादव अमरेश पांडेय का आरोप था निर्माण बोर्ड पर बिना लागत राशि के सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। वही निर्माण कार्य के दौरान सड़क को मोटरेबुल बनाने के लिए मिट्टी और पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है। वही सड़क किनारे खेत में मिट्टी काटकर सड़क निर्माण में लगा सरकारी राशि का बंदरबांट किया जाएगा।