मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश मिश्रा ने किया तुर्की थाने के दरोगा को निलंबित ।

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

दिनांक 13.01.2026 की देर रात्रि में वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर द्वारा तुर्की एवं कुढ़नी थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में कर्तव्य में लापरवाही एवं लंबित कार्यों के संबंध में निम्नलिखित अनुशासनिक कार्रवाई की गई

1. कांड लंबित रखने तथा अंतिम प्रपत्र माननीय न्यायालय में समर्पित नहीं करने के आरोप में कुढ़नी थाना के एक अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० जितेंद्र कुमार को निलंबित किया गया।
2. लंबे समय तक कुर्की एवं थाना दैनिकी लंबित रखने के आरोप में तुर्की थानाध्यक्ष से निलंबन के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई।
3. लंबे समय तक कुर्की लंबित रखने के आरोप में कुढ़नी थानाध्यक्ष से भी निलंबन के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई।
4. लंबे समय तक कुर्की लंबित रखने के आरोप में तुर्की थाना के एक अनुसंधानकर्ता से निलंबन के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित सभी पंजियों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन रखने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, CCTNS कार्यों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा वाहन चेकिंग को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।