मलयपुर लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: 50 लाख की लूट में 45.06 लाख बरामद, 5 शातिर गिरफ्तार, दरभंगा तक पहुंची जांच, प्रेमिका से पूछताछ में टूटा राज, SIT और मलयपुर थानाध्यक्ष की सटीक रणनीति लाई रंग
मलयपुर लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: 50 लाख की लूट में 45.06 लाख बरामद, 5 शातिर गिरफ्तार, दरभंगा तक पहुंची जांच, प्रेमिका से पूछताछ में टूटा राज, SIT और मलयपुर थानाध्यक्ष की सटीक रणनीति लाई रंग
मलयपुर लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: 50 लाख की लूट में 45.06 लाख बरामद, 5 शातिर गिरफ्तार,
दरभंगा तक पहुंची जांच, प्रेमिका से पूछताछ में टूटा राज, SIT और मलयपुर थानाध्यक्ष की सटीक रणनीति लाई रंग
दस्तक 7मीडिया /जमुई /दरभंगा
जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र से सटे बाजार में करीब एक सप्ताह पहले हुए बहुचर्चित लूटकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। करीब 50 लाख रुपये की इस लूट में पुलिस ने 45 लाख 6 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस ने अलग-अलग जिलों से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट की रकम के अलावा एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
यह लूटकांड मलयपुर थानाध्यक्ष ने अत्यंत गंभीरता से लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई एसपी द्वारा विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। लगातार तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की घेराबंदी शुरू की और अंततः सफलता हासिल की।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं
1. रवि कुमार – पिता शंभू प्रसाद, निवासी भछियार गांव, जमुई थाना
2. चंदन कुमार – पिता बम-बम सिंह, निवासी सिकंदरा थाना क्षेत्र
3. अंकित कुमार – पिता संतोष विश्वकर्मा, निवासी खेड़ी रामपुर, जमुई थाना
4. कश्मीर कुमार – पिता अशोक ठठेड़ा, निवासी भछियार गांव, जमुई थाना
5. छोटू उर्फ लाल कृष्ण आडवाणी – पिता राज मंगला
घटना का पूरा घटनाक्रम
बताया जाता है कि 9 जनवरी को विक्रम कुमार सोनी रुपये से भरा बैग लेकर मलयपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने उनका पीछा किया। रास्ते में एक टेम्पो चालक ने जानबूझकर उनकी मोटरसाइकिल के आगे वाहन रोक दिया। जैसे ही पीड़ित ने अपनी बाइक रोकी, अपराधियों ने बंदूक के बट से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर जमुई बाजार की ओर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ मौके पर पहुंचे और त्वरित अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में पुलिस की टीम दरभंगा तक पहुंची, जहां एक अपराधी अपनी प्रेमिका से मिलने होटल में ठहरा हुआ था। हालांकि अपराधी वहां से फरार हो गया, लेकिन सूत्र बताते हे कि उसकी प्रेमिका से की गई सघन पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।
इसी पूछताछ के आधार पर पुलिस ने भारी मात्रा में लूट की रकम बरामद की, साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली के अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस की बड़ी कामयाबी
मलयपुर थानाध्यक्ष की मेहनत, SIT की रणनीति और तेज़ कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि कुछ ही दिनों में इस बड़े लूटकांड का पर्दाफाश हो गया। इस मामले में मलयपुर थाना कांड संख्या 4/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी ।
पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ लूटकांड का खुलासा हुआ है, बल्कि जिले में अपराधियों के बीच एक सख्त संदेश भी गया है कि कानून के लंबे हाथों से बच पाना अब आसान नहीं।