दरभंगा पुलिस का व्यापक अभियान: शराब, हथियार, वारंटी व अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
दरभंगा पुलिस का व्यापक अभियान: शराब, हथियार, वारंटी व अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
दरभंगा पुलिस का व्यापक अभियान: शराब, हथियार, वारंटी व अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा पुलिस अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी, गिरफ्तारी, शराब विनष्टीकरण, वारंटी निष्पादन एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
इश्तिहार एवं वारंटी निष्पादन
कमतौल थाना कांड संख्या 91/25 के प्राथमिकी अभियुक्त पप्पू सहनी (पिता: दुखरन सहनी, निवासी: अज्ञासपुर, थाना सिंहवाड़ा) के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तिहार का डुगडुगी बजाकर विधिवत तामिला किया गया।
साथ ही सोनकी थाना द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत NBW वारंटी में सनोज सहनी एवं भरत सहनी को गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
मब्बी थाना: शीशोंडीह में छापेमारी के दौरान लगभग 500 लीटर गुड़की (अर्धनिर्मित देशी शराब) विनष्ट।
फेकला थाना: गोढ़इया गांव के पुरंदाही पोखर के पास से लगभग 300 लीटर शक्कर का घोल/अर्धनिर्मित शराब विनष्ट एवं 20 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद।
APM थाना: बरमोतरा ब्रह्मस्थान के पास से कैलाश यादव को 12 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार।
लहेरियासराय थाना: शराब सेवन कर हंगामा करने एवं 350 ML विदेशी शराब के साथ राजीव रंजन उर्फ संजीव एवं रोहित कुमार यादव गिरफ्तार।
सिंहवाड़ा थाना: शराब सेवन कर हंगामा करने के मामलों में कुल 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी।
जमालपुर थाना: शराब सेवन कर हंगामा करने के मामलों में 04 अभियुक्तों गिरफ्तार।
लहेरियासराय थाना: पंडा सराय से शौकत अली को गिरफ्तार।
सिंहवाड़ा थाना: कांड संख्या 82/25 के वांछित शराब कारोबारी मोहम्मद अनवर की गिरफ्तारी।
हथियार बरामदगी
विशेष छापामारी अभियान के तहत नदी थाना क्षेत्र के ग्राम उसरी से 01 देशी कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान
आज दिनांक 14.01.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वारा पुलिस बल एवं नगर निगम के साथ कामर्शियल चौक से बेंता चौक तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। संबंधित पदाधिकारियों को सख्त अनुपालन हेतु निर्देश दिए गए।
अपहरण कांड में कार्रवाई
जमालपुर थाना कांड संख्या 79/25 (धारा 137(2)/96 BNS) के प्राथमिकी अभियुक्त बासुकी सहनी को रामेश्वरम कॉलोनी, सूरत से गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को सुरक्षित बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
नदी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 01 देशी कट्टा व 04 जिंदा कारतूस के साथ चार अपराधी गिरफ्तार
मलयपुर लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: 50 लाख की लूट में 45.06 लाख बरामद, 5 शातिर गिरफ्तार, दरभंगा तक पहुंची जांच, प्रेमिका से पूछताछ में टूटा राज, SIT और मलयपुर थानाध्यक्ष की सटीक रणनीति लाई रंग