नदी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 01 देशी कट्टा व 04 जिंदा कारतूस के साथ चार अपराधी गिरफ्तार
नदी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 01 देशी कट्टा व 04 जिंदा कारतूस के साथ चार अपराधी गिरफ्तार
नदी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 01 देशी कट्टा व 04 जिंदा कारतूस के साथ चार अपराधी गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दरभंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष छापामारी के क्रम में नदी थानांतर्गत ग्राम उसरी से पुलिस ने 01 देशी कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उसरी गांव निवासी मदन कुमार, पिता तेजनारायण यादव तथा सहरसा जिला के कनरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन गांव निवासी विकास कुमार यादव (पिता देवन यादव), संजय यादव (पिता स्व0 जुगेश्वर यादव) और सुनील यादव (पिता स्व0 उपेंद्र यादव) के रूप में की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नदी थाना पुलिस ने उक्त गांव में छापेमारी की, जहां से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद चारों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में नदी थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास क्या रहा है और अवैध हथियार कहां से लाए गए थे।