वरीय पुलिस अधीक्षक ने  CCTNS को लेकर की समीक्षा बैठक आयोजित,दिये गये कई निर्देश 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कार्यालय स्थित सभा कक्ष में जिले के सभी थानों के CCTNS प्रभारी एवं CCTNS कर्मियों के साथ CCTNS से संबंधित एक समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की CCTNS में वास्तविक समय (Real Time) में एंट्री सुनिश्चित की जाए।
ई-साक्ष्य (E-Sakshya) ऐप पर कांड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण फोटो एवं वीडियो को नियमानुसार अपलोड किया जाए।
वर्ष 2020 से 2024 तक के लंबित/पुराने कांडों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS में अपलोड करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
ई-समन (E-Summon) से संबंधित प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सही तरीके से अपनाने के निर्देश दिए गए।
सभी दर्ज प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के भीतर SCRB पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
CriMAC प्रणाली के माध्यम से जीरो FIR को संबंधित अन्य राज्य में भेजने की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।
आरोप पत्र/अंतिम प्रपत्र को CCTNS में समय पर अपलोड करने एवं अन्य संबंधित बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को CCTNS के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्य में तत्परता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।