वरीय पुलिस अधीक्षक ने  चार थानों के अनुसंधानकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक,बैठक के दौरान ही दिये कई निर्देश 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी  द्वारा अपने कार्यालय में सोनकी थाना, मब्बी थाना, केवटी थाना एवं बिरौल थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं एवं थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान थानावार पूर्व से लंबित कांडों की समीक्षा की गई। हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए

थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ताओं को सक्रिय अपराधकर्मियों का नाम, पता एवं उनके आपराधिक इतिहास को गुंडा पंजी में अद्यतन रखने का निर्देश।
सभी महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो एवं डिजिटल साक्ष्यों को ई-साक्ष्य ऐप पर नियमानुसार अपलोड करने का निर्देश।
शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों एवं शराब तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा सघन गश्ती एवं विशेष अभियान चलाने का निर्देश।
न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर त्वरित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश।
डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।