गायघाट में मनाया गया मकर संक्रांति का त्यौहार: पूर्व विधायक बोले- “तिल संक्रांति एकता और भाईचारे का संदेश देती है”

दीपक कुमार|गायघाट

गायघाट के पूर्व विधायक निरंजन राय के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खजूरी स्थित पूर्व विधायक निरंजन राय के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक गायघाट निरंजन राय ने शिरक्त की और लोगों के बीच तिलकुट का वितरण किया।