दरभंगा के मुकेश मिश्रा बने बिहार के पहले WKF मान्यता प्राप्त कराटे कोच
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार के कराटे खेल जगत के लिए यह गर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि का क्षण है। दरभंगा जिले के निवासी मुकेश मिश्रा ने कराटे के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) से मान्यता प्राप्त कराटे कोच (Accredited Coach) का लाइसेंस प्राप्त किया है। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार के पहले कराटे कोच बन गए हैं।

