बिरौल पुलिस ने एक लाल वारंटी सहित एससी,एसटी एक्ट के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
लाल वारंटी वर्षों से चल रहे था फरार।
संजय राय/ दरभंगा।
बिरौल थाना पुलिस ने बीती रात नौडेगा गांव में छापेमारी कर विभिन्न मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक लाल वारंटी के अलावा दो एससी/एसटी के नामजद अभियुक्त हैं। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि स्थानीय वारंटी ( लाल वारंटी ) व नौडेगा निवासी मो.हजरत अली पिता मंसूर आलम एक मामले में फरार चल रहे थे। उसके घर आने की गुप्त सूचना मिलते ही मो.हजरत अली को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरुद्ध एसडीजेएम बिरौल के न्यायालय से टीआर 999/20,जीआर 96/08 के तहत वारंट निर्गत था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिरौल थाना कांड संख्या 367/23 दिनांक 1अगस्त 2023 अंडर सेक्शन-341,323,504,34 आईपीसी एण्ड (1)(r)3(1)(s)sc/st एक्ट के नामजद दो अभियुक्त क्रमशः मो.हैदर पिता मो.यूसुफ एवं मो.अकबर पिता मो.हैदर को उसके गांव नौडेगा से गिरफ्तार किया गया है।
