शराब का खेप उतार रहें शराब कारोबारी गिरफ्तार , विदेशी शराब के 83कार्टून समेत ट्रक ,मोटरसाइकिल, चार चक्का बरामद।
शराब का खेप उतार रहें शराब कारोबारी गिरफ्तार , विदेशी शराब के 83कार्टून समेत ट्रक ,मोटरसाइकिल, चार चक्का बरामद।
हाजीपुर ,एक संवाददाता
वैशाली जिला के विभिन्न थानो की पुलिस ने भारी मात्रा मे शराब की बरामदगी की हैं। विदुपुर थाना की पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने गश्ती के दौरान एक आई 20कार को पकड़ा हैं जिसमें 16कार्टून अंग्रेजी शराब लदा हुआ था। यही नहीं एक मोटरसाइकिल भी पकड़कर थाने लाया हैं। बरामद कार का नंबर BR01BW1675हैं।
गरौल थाना की पुलिस ने बेरबा गांव मे एक ट्रक से शराब का खेप उतार रहें शराब कारोबारी समेत विदेशी शराब के 83कार्टून शराब को बरामद किया हैं।
एसपी रवि रंजन कुमार ने बताया कि जिले मे एक ट्रक के अलावे दो लक्जरी कार एवं दो मोटरसाइकिल को जब्त किया गया हैं
जब्त एक ट्रक से शराब की गिनती की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जाएगी।