दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: 109.5 लीटर नेपाली शराब जब्त, NBW व इश्तिहार वारंटियों की गिरफ्तारी, अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: 109.5 लीटर नेपाली शराब जब्त, NBW व इश्तिहार वारंटियों की गिरफ्तारी, अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: 109.5 लीटर नेपाली शराब जब्त, NBW व इश्तिहार वारंटियों की गिरफ्तारी, अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर जाले थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्सा बांध के पास से कुल 109.5 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद कर जब्त की गई। यह कार्रवाई जाले थाना द्वारा की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) की उपस्थिति में यातायात थानाध्यक्ष, पुलिस बल तथा नगर निगम के पदाधिकारी व कर्मियों द्वारा बेंता रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मौके पर अतिक्रमण न होने देने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
वहीं, माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी के तहत पतोर थाना क्षेत्र में
1. सुनीता देवी पति विनय पासवान,
2. संतोष पासवान पिता विनय पासवान (दोनों सा0 मधुबन),
3. रंजीत कुमार पिता स्व0 तारणी सिंह,
4. बिट्टू कुमार पिता कामेश्वर सिंह,
5. कामेश्वर सिंह पिता स्व0 सौगारथ सिंह,
6. संतोष कुमार सिंह पिता स्व0 जीवछ सिंह,
7. संजीव कुमार सिंह पिता जीवछ सिंह
(सभी सा0 कुज्जी, थाना पतोर, जिला दरभंगा)
के घरों पर विधिवत इश्तिहार चिपकाया गया। यह कार्रवाई पतोर थाना द्वारा की गई।
आगामी सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोनकी थानाध्यक्ष द्वारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के सदस्यों से सहयोग की अपील की गई।
इसके अलावा, जाले थाना कांड संख्या-132/25 धारा 109 BNS के प्राथमिक अभियुक्त राम प्रयाग यादव (पिता नंदू यादव, सा0 भमपुरा, थाना जाले) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत
राहुल सहनी (पिता रामचन्द्र सहनी, ग्राम भड़वाड़ा, थाना सिंहवाड़ा) को सिंहवाड़ा थाना द्वारा,
भवेश चौधरी (पिता अमरनाथ चौधरी, ग्राम मझौलिया, थाना अशोक पेपर मिल) को APM थाना द्वारा
विधिवत गिरफ्तार किया गया।