महाराणा प्रताप स्मृति समारोह, 19 जनवरी को दरभंगा में एकजुट होगा क्षत्रिय समाज, बिहार सरकार के मंत्री और दिग्गज नेता होंगे शामिल,

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिहार की राजनीति और सामाजिक गलियारों में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को बिरौल के विंदेश्वरी सिंह नगर स्थित रिक्की राजपूत के कार्यालय परिसर में एक सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षतिय समाज को एकजुट कर ‘नया भारत निर्माण’ के संकल्प को दोहराना है। इस समारोह में बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, सांसद और विधायक शिरकत करेंगे। 19 जनवरी 2026 को महाराणा प्रताप की स्मृति में एक भव्य समारोह का आयोजन लहेरियासराय स्थित प्रेक्षा गृह (ऑडिटोरियम) में होने वाला है। इस समारोह में बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, सांसद और विधायक शिरकत करेंगे। साथ ही, राज्य के विभिन्न जिलों से क्षत्रिय समाज के प्रमुख नेतृत्वकर्ता भी इस मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले और समाज को सहयोग करने वाले व्यक्तियों को कार्यक्रम के इस मंच से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, संगठनात्मक सशक्तिकरण और आर्थिक-सामाजिक पुनरुत्थान जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा होगी राजनीतिक और सांस्कृतिक पुनश्चेतना पर भी विशेष जोर दिया जाएगा ताकि नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से जोड़ा जा सके। वक्ताओं ने
इस बात पर जोर दिया गया है कि हमेशा से क्षत्रिय समाज ने समाज का नेतृत्व किया है। करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सागर सिंह के संचालन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुजीत कुमार ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने आजादी के समय से समाज को देने का काम किया है।आज के दौर में हिंदू समाज की मजबूती में राजपूत/क्षत्रिय समाज का बड़ा श्रेय है।
इसी कड़ी में, स्मृति समारोह के माध्यम से संपूर्ण हिंदू समाज को एक साथ लाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया जाएगा। राजकुमार सिंह, पूर्व पार्षद रीता सिंह,जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, पिंकू,ब्रजेश सिंह राठौड़,रामाशंकर सिंह पप्पू, बहादुरपुर के उप प्रमुख मनोज सिंह, कुन्दन सिंह, शंकर सिंह, पप्पू सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचारों को रखा। मौके पर, नवीन सिंह,रिक्की राजपूत सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।