सिमरी के युवक के पोखर में डूबने से मौत पर आपदा से विभाग से परिजन को मिला चार लाख का चेक

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

सिमरी पंचायत के मोगलाहा टोला निवासी नागेन्द्र कुमार की 6 माह पूर्व पोखर में डूबने से हुई मौत की घटना बाद मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख का चेक अंचलाधिकारी नेहा कुमारी, मुखिया दिनेश महतो,सरपंच अशोक पासवान, अंचल नाजीर अभय कुमार ने मृत युवक की विधवा मां सियावती देवी को देकर गहरी संवेदना व्यक्त की अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने कहा कि 23 अगस्त 2025 को युवक के पोखर में डूबने से मौत की घटना हृदय विदारक है। श्रद्धांजलि के साथ बिहार सरकार के आपदा विभाग विषम परिस्थिति में पिङित परिवार के साथ है।अंचल कार्यालय के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिला है इस राशि का सदुपयोग करें।