सिमरी के कंसी पोखर में डूबने से मजदूर की मौत,पोस्टमार्टम के लिये शव को भेजा डीएमसीएच
सिमरी के कंसी पोखर में डूबने से मजदूर की मौत,पोस्टमार्टम के लिये शव को भेजा डीएमसीएच
सिमरी के कंसी पोखर में डूबने से मजदूर की मौत,पोस्टमार्टम के लिये शव को भेजा डीएमसीएच
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी पंचायत के बङका पोखर में डूबने से मंगलवार को एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद मुश्ताक (50) के रूप में की गई है। उसका शव तालाब से उपलाते हालत में बरामद किया गया है। बताया जाता है कि मृतक मुश्ताक सोमवार की शाम को घर से निकला था। परिजन उसकी खोजबीन कर ही रहे थे कि मंगलवार की सुबह ग्रामीण से जानकारी मिली की एक शव पोखर किनारे पङा है।जानकारी के अनुसार मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले मृतक मुश्ताक की मौत पानी में डूब कर शौच के दौरान बताया जाता है।घटना की सूचना पर सिमरी थाना के दारोगा पन्ना लाल सिंह ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।