सड़क सुरक्षा माह 2026: डीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
सड़क सुरक्षा माह 2026: डीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
सड़क सुरक्षा माह 2026: डीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ देगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को सुरक्षित वाहन परिचालन, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने के लिए जनसहयोग पर जोर दिया। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।
इस मौके पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, जिला परिवहन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, वरीय उप समाहर्ता (स्थापना) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।