दरभंगा समेत अन्य जिला के बेरोजगारों के लिये सुनहरा मौका ,14 जनवरी को लगेगा जॉब कैम्प

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, दरभंगा के माध्यम से 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई०टी०आई० के निकट), लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में Paytm Services Pvt. Ltd. द्वारा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

इस जॉब कैम्प में Field Sales Executive एवं Senior Field Sales Executive के कुल 25 पदों पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है।

कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ₹16,666 से ₹21,000 तक मासिक वेतन के साथ इंसेंटिव, ईएसआई, पीएफ एवं इंश्योरेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा टाउन में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

सभी वांछित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर स्वयं निबंधन कर सकते हैं अथवा नियोजनालय में आकर भी निबंधन करा सकते हैं। जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है